फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jaanch karaane pahunche ummeedavaar, samarthakon ka hangaama

जांच कराने पहुंचे उम्मीदवार, समर्थकों का हंगामा

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
jaanch karaane pahunche ummeedavaar, samarthakon ka hangaama
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना स्थल पर कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे उम्मीदवार व समर्थकों ने हंगामा किया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठी स्टाफ नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार के अलावा गाली-गलौज की गई। जांच सैंपल लेने वाले एलटी से हाथापाई की कोशिश हुई। बवाल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच प्रक्रिया को रोक दिया। सीसीटीवी कैमरे में पूरे मामले को देख रहे स्टाफ ने पहुंचकर शांत किया। इसके बाद दोबारा जांच शुरू हो सकी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना में कोरोना की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इससे जिला अस्पताल में सुबह से विभिन्न पदों पर खड़े उम्मीदवार और समर्थकों की लंबी लाइन लग गई। स्टाफ सामाजिक दूरी के पालन के लिए आगाह करता रहा। वहीं पहले जांच कराने के लिए इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एलटी से हाथापाई की नौबत कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब बीस मिनट तक जांच प्रक्रिया बंद कर दी। विभाग के लोगों के आने के बाद मामला शांत हुआ। तब दोबारा जांच की गई। बुधवार को 225 आरटीपीसीआर व 36 लोगों को एंटीजन की जांच हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस आरडी यादव ने कहा कि अधिक भीड़ के कारण हंगामा हुआ था। एलटी से हाथापाई की भी कोशिश हुई। जानकारी पाकर मामले को शांत किया गया। पैथोलॉजी के टेक्नीशियन को लगाकर जल्द रजिस्ट्रेशन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तैनाती की हो रही मांग
जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली स्टाफ नर्सों का कहना है कि सीएमएस कई बार प्रशासन को यहां पर पुलिस की तैनाती के लिए लिख चुके हैं। इसके बावजूद तैनाती नहीं की गई। कहा कि जांच कराने आने वाले तमाम लोग अपने को प्रभावशाली व्यक्ति का परिचित बताकर पहले जांच की मांग करते हैं। इससे हर रोज हंगामा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed