फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jaan bachaane ke jajbe ke saath kiya raktadaan

जान बचाने के जज्बे के साथ किया रक्तदान

Wed, 23 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
jaan bachaane ke jajbe ke saath kiya raktadaan
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते सीएमओ कृष्ण स्वरूप, सीएमएस डॉ.यूसी चतु - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी कृष्ण स्वरूप ने फीता काटकर किया। शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया। 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इन्होंने जरूरत पर रक्तदान करने की बात कही है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में गुरसहायगंज निवासी सुमित कुमार, हैवतपुर कटरा निवासी विनय कुमार, बजरिया शेखाना निवासी मो.इकबाल, रंजीता, कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मोहित कुमार, सरायमीरा निवासी गोविंद सक्सेना, वरुण कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उद्घाटन के मौके पर सीएमओ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपके एक यूनिट रक्त देने से जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे लोगों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान करने से अटैक की संभावनाएं कम होती हैं। रक्तदान से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में आयरन की ज्यादा मात्रा लिवर पर दबाव डालती है। रक्तदान से आयरन की मात्रा बैलेंस होती है। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन सुनील पाठक, डॉ.विभांशु चतुर्वेदी, बाबू केपी सिंह, प्रतीक मिश्रा, विशाल सेन, प्रमेश पांडेय, गोविंद मिश्रा, विनीता बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed