फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Itranagri immersed in preparations before Jashn-e-Azadi

Kannauj News: जश्न-ए-आजादी से पहले तैयारियों में डूबी इत्रनगरी

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Itranagri immersed in preparations before Jashn-e-Azadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इत्रनगरी भी आजादी का पर्व मनाने के लिए तैयारी में डूबी है। मंगलवार को जिले भर में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। जश्न-ए-आजादी से पहले जिला अस्पताल की बिल्डिंग को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर साल सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों व अन्य संस्थाओं में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आजादी के पर्व को यादगार बनाने लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को जिला अस्पताल की बिल्डिंग को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। इसके अलावा महिला अस्पताल में बिजली से चलने वाली झालरें लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर के बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। पूरे दिन खरीदारी का दौर चलता रहा। स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के जवान नंदलाल और ज्ञानेंद्र ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के बैग भी खुलवाकर देखे गए और ट्रेनों में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ओपी मीना के निर्देश पर टीम ने साइकिल स्टैंड, कार पार्किंग, पार्सल घर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। टीम ने ट्रेनों की बोगी में घुसकर संदिग्ध सामानों की तलाशी ली। हालांकि चेकिंग अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article