फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   It rained after 20 days, relief rained

Kannauj News: 20 दिन बाद हुई बारिश, राहत संग बरसी आफत

Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
It rained after 20 days, relief rained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। 20 दिन बाद बुधवार को जोरदार बारिश हुई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत बनकर बरसी। किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि एक घंटे तक हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस बार मलमास पड़ने से सावन दो माह का है। जुलाई के आखिरी दो सप्ताह बारिश नहीं हुई। उसके पहले भी हल्की बारिश हुई थी। आखिरी बार 12 जुलाई को झमाझम बारिश हुई थी। उसे इस सीजन की सबसे बेहतर बारिश के रूप में दर्ज किया गया था। उसके बाद किसी एक दिन को छोड़ दिया जाए तो लोग बारिश के लिए तरस गए। ऐसे में बुधवार को जब झमाझम बारिश हुई तो सभी के चेहरे खिल उठे। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे। बीच-बीच में रिमझिम फुहार भी हो रही थी। दोपहर के 12 बजते ही जोरों की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में जो जहां था, वहीं ठिठक गया।
विज्ञापन

------------
कोतवाली से लेकर बाजार में जलभराव
जोरदार बारिश के दौरान शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सदर कोतवाली परिसर में भी पानी भर गया। शहर के कई मोहल्लों में भी नालों का पानी उफनाकर गलियों में बहने लगा। शेखपुरा, हिम्मालीपुरा, शेखाना, अजयपाल आदि मोहल्लों में देर तक गलियाें में पानी बहता रहा। इससे लोग अपने-अपने घर में ही कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
तीन दिन बारिश की संभावना
बुधवार को हुई जोरदार बारिश कुछ ही हिस्साें में हुई। कई जगह हल्की फुहार ही बरसी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक बुधवार को 11.05 मिलीमीटर रिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में और तेज बारिश की उम्मीद है।

-----------

मेहरबान हुए मेघ, तेज हुई धान रोपाई
तालग्राम। झमाझम तेज बारिश होने के चलते खेत व खलिहान और गांव की गलियां भी पानी से सराबोर हो गई हैं। कुछ दिनों बाद शुरू हुई बरसात ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ऐसे में धान की रोपाई के लिए आसमान की ओर निहार रहे किसानों ने खेतों में पर्याप्त पानी पाकर धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। किसान बीरेंद्र कुमार, ईश्वर दयाल, घासीराम, बहादुर, श्रीकृष्ण का कहना है कि धान रोपाई हो गई। जिन किसानों ने पंपिंग सेटों के सहारे धान की रोपाई कर दी थी। उस धान फसल के लिए यह बरसात रामबाण साबित होगी। वहीं लोगों का कहना है कि बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। साफ-सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो गई हैं। जिससे नालियों का दूषित जल मार्ग पर फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed