{"_id":"64948c68964a110f240fa1a9","slug":"it-is-necessary-to-link-pan-with-aadhaar-kannauj-news-c-12-1-300279-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी
Thu, 22 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार की ओर से आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने की दी जा रही मोहलत के बीच आयकर विभाग सक्रिय हो गया है। लोगों को इसके लिए जागरूक करने को बाकायदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आगरा से आए प्रधान आयकर आयुक्त ने अफसरों व शहर के व्यापारियों व अधिवक्ताओं संग बैठकर लोगों को जागरूक करने को कहा।
शहर के एफएफडीसी में आगरा प्रभार के प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम एस नय्यर अली नजमी की अध्यक्षता में आउटरीच कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पैनकार्ड को आधार से लिंक करने से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की गईं। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम एस नय्यर अली नजमी ने अधिवक्ताओं व करदाताओं से कहा कि आधार को पैनकार्ड से लिंक करवाना सरकार का बहुउद्देशीय योजना है। इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। इसके क्रियान्यवन के फलस्वरूप काले धन, बेनामी लेन देन, जाली पैन कार्ड पर प्रभावी रूप से रोक लग सकेगी। इस दौरान अपर आयकर आयुक्त योगेश शर्मा ने कहा कि पैन आधार लिंक करने की समय सीमा जो कि 30 जून निर्धारित की गई है, इससे पहले वह सभी पैन में आधार लिंक कराले। जिससे की पैन निष्क्रिय होने कि स्थिति न हो। पैन को आधार से लिंक न कराने की दशा में पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इससे करदाता को विभिन्न प्रकार के लेन देन जैसे कि बैंक खाने के संचालन में समस्या, टीडीएस की बड़ी हुई दर से कटना व लंबित प्रतिदाय व रिफंड प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं व करदाताओं ने भी अपनी समस्याओं व सुझावों को विभाग के साथ साझा किया गया। इस दौरान जिला आयकर अधिकारी हेमंत कुमार, आयकर अधिकारी फर्रुखाबाद विनीत तिवारी, आयकर निरीक्षक अजीत पाल, कर सहायक प्रशांत अवस्थी, एमटीएस रामकिशोर राजपूत, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।