{"_id":"6192a7447fc7006cc070070d","slug":"it-is-necessary-to-be-vegetarian-for-devotion-to-god-jai-gurudev-s-successor-pankaj-maharaj-gave-a-message-kannauj-news-knp66419294","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु भक्ति के लिए शाकाहारी होना जरूरी, जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु भक्ति के लिए शाकाहारी होना जरूरी, जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने दिया संदेश
विज्ञापन
प्रवचन करते पंकज महाराज।
- फोटो : CHIBRAMAU
तेराजाकेट(कन्नौज)। तालग्राम रोड स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कहा कि प्रभु भक्ति के लिए शाकाहारी होना जरूरी है। शांति और संदेश महात्मा और फकीर के सानिध्य में ही मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मानव शरीर का सबसे बड़ा वरदान मनुष्य को दिया है। चरित्र मानव की सबसे बड़ी पूंजी है। बिना इसके इंसान की कोई कीमत नहीं होती है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी मां-बाप और शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि शाकाहार और सदाचारी जीवन जीने वाला मनुष्य सच्चे मायने में ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने 11 से 15 दिसंबर तक जय गुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वाले स्वामी घूरेलाल उर्फ दादा गुरु के 73 वें भंडारे में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
इस मौके पर जय गुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप, सुग्रीव सिंह, विश्वनाथ सिंह, दिलसुख, वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस शैलेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रेश सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व पीएसी बल मुस्तैद रहा।