फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inter-state trafficker three brothers arrested in kannauj

कन्नौजः अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर तीन भाई गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inter-state trafficker three brothers arrested in kannauj
कन्नौज। कोतवाली और स्वाट टीम ने असलहा बनाकर कई राज्यों में बेचने वाले बछज्जापुर गांव के तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके घरों से तमंचे और राइफल समेत 20 असलहे व असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। घर पर दबिश के दौरान महिलाओं ने पुलिस ने नोकझोंक कर बदमाशों को छुड़ने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर पाल चौराहा बाईपास के पास बुधवार शाम साढ़े सात बजे तीन असलहा तस्कर भाइयों को घेरा। तीनों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तीनों औरैया से आए कुछ लोगों को डिलीवरी देने आए थे।
विज्ञापन

आरेापियों में बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उनके बछज्जापुर स्थित घर पर दबिश दी। वहां महिलाए उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस से नोकझोंक करने लगी लेकिन सख्ती पीछे हट गईं। तीनों के घर पर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री से 20 अवैध असलहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। कोतवाल विकास राय ने बताया कि तीनों असलहे बनाकर असपास के जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान तक भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed