{"_id":"6001d8d58ebc3e2e38296160","slug":"intajaar-khatm-sabase-pahale-saphaee-karmachaaree-ko-lagegee-vaikseen-kannauj-news-knp6061864186","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, सबसे पहले सफाई कर्मचारी को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, सबसे पहले सफाई कर्मचारी को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
जिला वैक्सीन स्टोर में मुस्तैद पुलिसकर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। साहस के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आज टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है। एक वॉयल में दस लोगों को टीका लगेगा। टीका लगवाने वालों को 28 दिन के बाद यही वैक्सीन लगेगी।
जिले के चार अस्पतालों में पांच बूथों पर शनिवार को 500 स्वास्थ्य कर्मचारियों और चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इनकी सूची विभाग ने तैयार कर ली है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप और अन्य अधिकारी वैक्सीन लगवाएंगे। जिले के जिन चार अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जाएगी, वहां स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को नोडल के तौर पर लगाया गया है। एक बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन लगेगी। जिला अस्पताल में सीएमओ व सीएमएस की मौजूदगी रहेगी।
मेडिकल कालेज में अधीक्षक दिलीप सिंह की देखरेख में टीका लगेगा। छिबरामऊ में नोडल अधिकारी एके जाटव रहेंगे। तिर्वा सीएचसी में भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना का टीका 18 साल से कम आयु वालों और गर्भवती महिलाओं को नहीं लगेगा। अगर कोई महिला शिशु को स्तनपान करा रही तो भी वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने से पहले महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन
वैक्सीन के दुष्परिणाम जानने के लिए बनी टीम
कोरोना वैक्सीन के दुष्परिणाम जानने के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। यह टीम तत्काल संबंधित को उपचार देगी। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से प्रमाणित है। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद भी सावधानी बरती जा रही है। वैक्सीनेशन वाले सभी अस्पतालों में चार-चार डॉक्टरों को टीम में रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिस स्थान पर वैक्सीन लगाई जाएगी, वहां पर खुजली होने या बुखार आने को गंभीरता से न लें। कई टीके लगने के बाद बुखार आना आम बात है। वैसे बुखार नहीं आएगा।
पीएम मोदी कर सकते फोन पर बात
वैक्सीनेशन के दौरान सीएमओ या डीएम के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर सकते हैं। इस दौरान वह किसी भी लाभार्थी (स्वास्थ्यकर्मी)से फोन पर बात कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारी असमंजस में हैं। टीकाकरण के दौरान ही पीएम का फोन आने की संभावना जताई गई है।
टीकाकरण के दौरान प्रभावित नहीं होंगी सेवाएं
सीएमओ डॉ. के स्वरूप ने बताया कि सीएचसी तिर्वा व छिबरामऊ के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इन अस्पतालों में एक ओर कोरोना वैक्सीन लगेगी, वहीं अन्य चिकित्सक मरीजों को ओपीडी के तहत उपचार देंगे। मरीजों की जांचें होती रहेंगी। कोरोना वैक्सीन के चलते मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। संबंधित अधीक्षक को वैक्सीन लगने के दौरान ओपीडी चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी सेवाएं और भी बेहतर रहेंगी।