{"_id":"6824e6b5b8c95ae4700ad527","slug":"instructions-for-suspension-of-suda-ae-for-negligence-in-construction-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130193-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: निर्माण में हीलाहवाली पर सूडा एई के निलंबन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: निर्माण में हीलाहवाली पर सूडा एई के निलंबन के निर्देश
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आवासीय भवन निर्माण, सीएचसी कन्नौज और उमर्दा में हेल्थ यूनिट का निर्माण, राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के भवन का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो गया है। शेष परियोजनाओं का निर्माण तीव्र गति से पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए।
यह बात डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्माण परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में कही। वहीं, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सौरिख, पीएचसी निजामपुर के निर्माण में हीलाहवाली मिलने पर कानपुर के सूडा के एई के निलंबन के निर्देश दिए।
उन्होंने पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 26 नलकूपों की स्थिति क्रम संख्या, गांव, ब्लाॅक और विद्युत संयत्रण सहित पूर्ण विवरण मांगा और कहा कि पेयजल योजना में गति लाकर कार्य किया जाए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)