फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inspector accused of taking 50 thousand rupees

झूठा मुकदमा खत्म करने को दरोगा ने लिए पचास हजार

Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of taking 50 thousand rupees
छिबरामऊ। झूठे मुकदमे को खत्म करने के लिए दरोगा पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। पीड़ित महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में दरोगा की शिकायत की है।
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि अगस्त 2020 में उसके बेटे के साथ गांव के ही एक युवक ने कुकर्म किया था। आरोपी के परिजनों ने महिला के परिवार वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भेज दिया है। आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने उसके परिवार के खिलाफ लिखाए गए झूठे मुकदमों को खत्म करने व आरोपियों को जेल भेजने के लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की, जिस पर उसे 50 हजार रुपये दे भी दिए। पुलिस ने झूठे मुकदमे लिखाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने सभी विभागों के अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed