{"_id":"63f103f4510d1dcfd80c9cc7","slug":"innocent-dies-after-being-hit-by-pickup-kannauj-news-c-12-1-85949-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत
Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
हसेरन। सड़क पर कांवरियों को देखने गए मासूम की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी प्रदीप सक्सेना का सात वर्षीय पुत्र आर्यन कांवरियों को देखने के लिए बंबे की पुलिया पर पहुंच गया। सड़क पर निकल रही पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल मासूम बच्चे को इलाज के लिए परिजन हसेरन सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में चीखपुकार मच गई। आर्यन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मां केतकी, पिता समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वह चौधरी बनवारीलाल विद्यालय में नर्सरी का छात्र था। परिजनों ने शव रखकर रोड सड़क जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे हसेरन चौकी पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर कहीं परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।