{"_id":"69fb8577ddc38a59fe007bb7","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-trolley-wheel-happiness-turns-into-mourning-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148682-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्राली का पहिया चढ़ने से मासूम की मौत, खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्राली का पहिया चढ़ने से मासूम की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
विज्ञापन
गुरसहायगंज। शादी समारोह में शामिल होने आए चार वर्षीय मासूम की बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के गांव सिमरापार निवासी राजीव कुमार उर्फ संजय गांव में ही साढू पवन कुमार के बेटे नितिन की शादी में शामिल होने आए थे। दोपहर में घर पर महिलाएं मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान पड़ोसी का ट्रैक्टर टेंट का सामान लेकर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंट का सामान उतारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया। उसी समय राजीव कुमार का चार वर्षीय बेटा प्रिंस ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच आ गया। चालक को इसका ध्यान नहीं रहा और ट्रॉली का पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल गम में बदल गया।
प्रिंस दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई आठ वर्षीय प्रांशु और बहन छह वर्षीय रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।