फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ineligible to join the protest

अपात्र शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ineligible to join the protest

जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर बसे

विज्ञापन
ग्राम पंचायत डडौना के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर लोहिया आवास की सूची में अपात्रों को शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान ने सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों के नाम शामिल कर लिए।

इस बाबत ग्रामीणों ने लिखित शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से भी की है। सीडीओ को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने हवाला दिया कि वह सभी विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत डडौना के निवासी है। आरोप लगाया कि पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान ने सुविधा शुल्क लेकर पक्के बने मकान वाले व तीन एकड़ जमीन वाले लोगों के नाम लोहिया आवासों की सूची में शामिल कर लिए हैं।

इन सभी के पास मोटर साइकिल, इलेक्ट्रानिक उपकरण हैं। लोहिया आवास की सूची का भौतिक सत्यापन किसी उच्चधिकारी द्वारा गांव में आकर नहीं किया गया। आरोप लगाया कि केवल सचिव द्वारा बनाई गई सूची ही मान ली गई है। ग्रामीणों ने मांग की कि किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

साथ ही शासन की योजना का पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाए। इस दौरान ब्रजेंद्र कुमार, अली हसन, अरविंद कुमार, रामविलास, रामसेवक, नाथूराम, चंद्रप्रकाश, बृजेश, श्याम बाबू, राजेश कुमार, रूबी, अख्तर अली, श्राजकुमारी, भोले प्रसाद, सुशीला, अनीषा बेगम और मनोज सहित अन्य मौजूद थे।

उधर, इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने बताया कि डीएम की समीक्षा बैठक के कारण मांगपत्र नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने मांगपत्र कार्यालय में दिया होगा। कहा कि शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि वास्तव में ऐसा हुआ है, तो गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व पात्रों को लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed