{"_id":"6106e4978ebc3e844e07a940","slug":"ineligible-taking-advantage-of-ration-distribution-uproar-kannauj-news-knp64361840","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण का अपात्र ले रहे फायदा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण का अपात्र ले रहे फायदा, हंगामा
विज्ञापन
ineligible taking advantage of ration distribution, uproar
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेराजाकेट। राशन वितरण में पात्रों के वंचित रहने और अपात्र के लाभ लेने का आरोप लगाकर रविवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने संपन्न परिवारों को राशन देने का विरोध करते हुए ऐसे लोगों के राशन कार्ड की जांच कराने और निरस्त करने की मांग की।
प्राइमरी पाठशाला में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने राशन में अपात्रों को लाभ मिलने और पात्रों के वंचित रहने का मुद्दा उठाया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने एक-एक कर नाम गिनाकर उन्हें पात्र और अपात्र बताया। जांच कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत किया गया।
पंचायत सचिव गौरीशंकर ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को मिलने वाली पेंशन के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, शौचालय व बंजर भूमि के आवंटन पर पात्र व्यक्ति को ही लाभ मिलेगा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत छूटे लाभार्थियों को शौचालय देने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेखपाल ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम पंचायत सदस्य संध्या देवी, कुसुमलता, मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनीकांत, शोभित कुमार, नन्हीं देवी, जय देवी, अशोक कुमार दुबे, योगेंद्र शाक्य, शिवम दुबे, प्रांशू गुप्ता, मंजीत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।