फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Indecency with the power team, employees saved their lives by running away

Kannauj News: बिजली टीम से अभद्रता, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान

Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the power team, employees saved their lives by running away
सौरिख। क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बिजली चेकिंग को पहुंची विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम से गांव के लोगों ने अभद्रता करते हुए कार को घेरने का प्रयास किया। टीम ने किसी तरह गांव से भाग कर अपनी जान बचाई। जेई ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में सोमवार को विजिलेंस टीम प्रभारी वीरपाल सिंह, जेई वीर बहादुर सिंह व विद्युत उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार वर्मा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव में चेकिंग करने पहुंचे थे। जेई वीरबहादुर का आरोप है कि गांव प्रधान ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ टीम को घेर लिया और अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कर्मचारी किसी तरह कार में बैठे और गांव से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


गांव वालों ने बिजलीकर्मियों पर जड़े आरोप
कबीरपुर के प्रधान मुसर्रत का आरोप है कि चेकिंग करने आई टीम के सदस्य बिना सूचना के सीधे घरों में घुस रहे थे। उस समय घरों में महिलाएं अपने दैनिक कार्य निपटा रही थीं। वहीं गांव के लोगों का आरोप है कि टीम ने उन लोगों के यहां चेकिंग नहीं की, जिनकी विभागीय कर्मचारियों से सांठगांठ है। इसके अलावा गांव में लो वोल्टेज व जर्जर तारों को बदलवाए जाने को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जर्जर तारों के कारण गांव में कई हादसे हो चुके हैं। गांव में टीम के साथ किसी ने कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed