फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Increase efficiency , among other Jagmgaagi power

बढ़ेगी क्षमता, खूब जगमगाएगी बिजली

Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increase efficiency , among other Jagmgaagi power

इस साल कुछ बेहतरी के प्रयास में विद्युत विभाग भी

विज्ञापन
लगा है। जहां सब स्टेशनों की क्षमताएं बढ़ाई जाएंगी, वहीं लाइन लॉस को भी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अभी तक फाल्ट और कटौती से जूझने वाले क्षेत्र भी अब खूब बिजली से जगमगाएंगे।

सौरिख में पुराना 33 केवी सब स्टेशन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की भेंट चढ़ गया। अब यहां नया माडल सब स्टेशन बनाया जा रहा है। फिलहाल यहां पांच एमवीए और आठ एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, पर नए माडल सब स्टेशन में क्षमता वृद्धि करके 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

33 केवी सब स्टेशन तालग्राम में पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें से एक की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी जाएगी। 33 केवी सब स्टेशन रामाश्रम में पांच एमवीए का ही एक और ट्रांसफार्मर लगना प्रस्तावित है। विशुनगढ़ और सकरावा में 33 केवी के नए सब स्टेशन निर्माणाधीन हैं। यहां पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति की जाएगी।

इसके अलावा पहले उपभोक्ताओं को कन्नौज डिवीजन आफिस की दौड़ लगानी पड़ती थी। यहां के लिए डिवीजन आफिस के नए भवन का स्टीमेट स्वीकृत हो चुका है। नए साल में इसका निर्माण वर्तमान सब डिवीजन आफिस परिसर में ही शुरू हो जाएगा। उधर, पहले उपभोक्ताओं के बिल दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा आफिस से बनकर आते थे, पर अब सब कुछ आनलाइन हो गया है।

बिलिंग आनलाइन होने के साथ उसका भुगतान, बिलों का संशोधन और नए कनेक्शन जारी करने का काम भी कंप्यूटर से आनलाइन हो रहा है। इसके अलावा शहर में फिलहाल तीन फीडरों से बिजली दी जा रही है। फीडर नंबर दो और तीन को दो-दो भागों में बांटा गया है। इसकी नई लाइनें बनकर तैयार हो चुकी हैं। 

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नए साल के दौरान तकरीबन 10 प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। वहीं 33 केवी पुराने सब स्टेशन में कैपिसेटर बैंक बनकर तैयार है। इसके जरिए उपभोक्ताओं को बिना उतार चढ़ाव के पहले से बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

इस बाबत एक्सईएन आरएन वर्मा का कहना है बिजली चोरी पर अंकुश लगाकर और उपभोक्ताओं के बिल संशोधित करके राजस्व बढ़ाया जाएगा। विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार कम लाइन लास और ज्यादा भुगतान वाले शहरों में न्यूनतम 22 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।

शहर में प्राप्त हुई बिजली और उसके सापेक्ष बिल वसूली का प्रति यूनिट थ्रू रेट नवंबर में 3.17 रुपये था। नए साल में इसे पांच रुपये तक पहुंचा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed