{"_id":"47ee6cb4dc32fd31b3ef5b4799624854","slug":"in-the-shadow-of-bayonets-yield-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साये में निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साये में निकलेगा जुलूस
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में बारावफात का जुलूस दूरबीन और संगीनों के साये
विज्ञापन
में निकाला जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को चिह्नित प्वाइंटों पर रिहर्सल
किया गया। पुलिस जवानों को किस तरह जुलूस पर नजर रखनी है, इसके बारे में
विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
शहर में 24 दिसंबर को बारावफात का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर ईदगाह में समाप्त होगा। कई मोहल्लों से जुलूस निकलकर मुख्य जुलूस में शामिल होंगे। पुलिस व प्रशासन ने इसकी तैयारियों को लेकर शहर के जुलूस मार्ग पर 27 प्वाइंट निर्धारित किए हैं।
इन प्वाइंटों पर बनी बहुमंजिली इमारतों पर दूरबीन लेकर सशस्त्र पुलिस जवान मुस्तैद किए जाएंगे। एएसपी सुभाष शाक्य, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह व कोतवाली प्रभारी सदर श्यामवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने जुलूस की तैयारियों को लेकर प्वाइंटों का निरीक्षण किया।
चिह्नित इमारतों की बहुमंजिली छतों पर जवानों ने चढ़कर दूरबीन से मार्ग का निरीक्षण किया। वहीं शस्त्र को किस तरह से प्रयोग में लाना है, इसके बारे में भी बताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छतों के प्वाइंटों के अलावा नीचे मार्ग पर भी भारी पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैद रहेगा।
इसके अलावा जुलूस के आगे पीछे और बीच में कई स्थानों पर भारी पुलिस बल साथ में चलेगा। अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जुलूसों की अगुवाई करने वाले लोगों को भी नोटिस से शांति से जुलूस निकालने की नसीहत दी गई है। दो लाउडस्पीकर के अलावा अन्य कोई वाद्य यंत्र प्रयोग करने की भी मनाही है। यदि कोई प्रयोग में लाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।