{"_id":"5c61ca6abdec224bf1020094","slug":"in-small-township-raw-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछैयां बस्ती में छापा, कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछैयां बस्ती में छापा, कच्ची शराब बरामद
Tue, 12 Feb 2019 12:48 AM IST
प्रशांत कुमार
कन्नौज
कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ अारोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पछैयां बस्ती में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को भोर अवैध शराब कारोबारियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। घर की तलाशी में 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के औजार व भट्ठी बरामद की। छापेमारी के दौरान एक हजार किलोग्राम लहन नालियों में बहाया गया। उधर, भोर में छापामारी होते देख बस्ती के अन्य घरों में सो रहे लोग घर छोड़कर इधर-उधर भाग निकल। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ को पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। तीसरे दिन चलाए गए अभियान में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने पुलिस बल के साथ शहर की पछैयां बस्ती में भोर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस के अचानक बस्ती में पहुंचने की जानकारी होते ही बस्ती के घरों में मौजूद शराब कारोबारी घर छोड़कर इधर-उधर भाग निकले।
इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को शराब भट्ठी समेत गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी के दौरान 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा छापेमारी में लगभग एक हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सहारनपुर, कुशीनगर जैसी घटनाएं औरैया में न हो इसके लिए पूरी सक्रियता से पुलिस टीम अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने व जेल भेजने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें आसपास के घरों व मोहल्लों में अवैध शराब बनाकर बेचने वालों की जानकारी हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9454402883 पर फोन से जानकारी दे। उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।