फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   in hospital toilet mother given birth to child, both are safe and healthy

Kannauj News: अस्पताल के शौचालय में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा रेफर

Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
in hospital toilet mother given birth to child,  both are safe and healthy
छिबरामऊ (कन्नौज)। बहन के साथ अस्पताल पहुंची हरिद्वार की युवती ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। शौचालय के अंदर से किलकारियां गूंजने पर अस्पताल में खलबली मच गई। स्टाफ नर्सों ने जच्चा-बच्चा का उपचार शुरू किया। दोनों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे कस्बे के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती हरिद्वार में रहने वाली 20 वर्षीय अविवाहित बहन को लेकर 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पेट दर्द की शिकायत बताने पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे भर्ती कर लिया। इसी बीच अचानक युवती शौचालय पहुंच गई। यहां युवती का प्रसव हो गया।
विज्ञापन

शौचालय में प्रसव होने से आननफानन स्टाफ नर्सों ने जच्चा और बच्चे का उपचार शुरू किया। प्रसूता की बहन ने बताया कि उसका मायका हरिद्वार में है। अविवाहित बहन के गर्भवती होने पर पांच माह पहले उसे अपने साथ ससुराल लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि समय से पहले युवती का प्रसव होने के कारण नवजात को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऑक्सीजन देने के साथ ही लगभग तीन घंटे तक इलाज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed