{"_id":"643d9b16cdc8100acb0f8404","slug":"in-field-transformers-crop-burnt-due-to-fire-kannauj-news-c-12-1-185207-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत में रखे ट्रांसफार्मर में\nलगी आग से फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग से फसल जली
Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ कस्बे में स्थित किसान के खेत में रखे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे खेत में खड़ी चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान का कहना है कि अब उसके पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है।
विशुनगढ़ कस्बे से सरैया गांव जाने वाले रोड के किनारे जगदीश चंद्र का चार बीघा खेत है। जिसमें उसने गेहूं की फसल बोयी थी। सोमवार दोपहर को सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। करीब आधे घंटे में ही खेत की फसल स्वाहा हो गई। किसान जगदीश चंद्र ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने जबरन रात में उसके खेत में ट्रांसफार्मर रख दिया।
अगर ट्रांसफार्मर न हटाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा या फिर खेत बेंचकर गांव छोड़ देगा। हादसे के बाद क्षेत्रीय लेखपाल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसान के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंप दी जाएगी।