{"_id":"640f740e265babaa240638a9","slug":"in-council-schools-exam-180-lakh-candidates-will-be-included-kannauj-news-c-12-1-120906-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में \nशामिल होंगे 1.80 लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में शामिल होंगे 1.80 लाख परीक्षार्थी
Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 1459 प्राथमिक, जूनियर व कंपोजिट स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक होंगी। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। करीब 1.80 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल जारी किए परीक्षा कार्यक्रम में कहा है कि पहली पाली की परीक्षाएं सुबह साढ़े नौ से साढ़े बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए 15 मार्च तक जिला स्तर पर प्रश्न पत्रों का मुद्रण होना है। 18 मार्च को बीईओ की ओर से इनका वितरण विद्यालय स्तर पर होगा। 26 से 30 मार्च तक मूल्यांकन के साथ ही परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा। प्रभारी बीएसए महेश शर्मा ने बताया कि प्रश्न पत्र एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने तैयार किए हैं। प्रश्न पत्रों को छपाई के लिए दे दिए गए हैं। 15-16 मार्च तक पेपर छपकर आ जाएंगे। उसके बाद इनका वितरण किया जाएगा।