फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In Chhibramau, 37 names are missing from the voter list during the uploading process.

Kannauj News: छिबरामऊ में 37 नाम अपलोडिंग में मतदाता सूची से गायब

Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
In Chhibramau, 37 names are missing from the voter list during the uploading process.
तेराजाकेट। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 531 पर मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। एसआईआर के दौरान पता चला कि बूथ के 37 मतदाताओं के नाम ऑनलाइन सूची में अपलोड ही नहीं हुए। इस कारण वे वर्ष 2003 की पंजीकृत मतदाता सूची से भी गायब हैं। प्रशासन सूची अपलोड होने का दावा कर रहा है जबकि बीएलओ के अनुसार अभी तक यह नाम ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2003 में यह क्षेत्र कमालगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था और उस समय के बूथ संख्या 260 की मतदाता सूची में प्रथम पेज पर क्रमांक एक से छह तक नाम सही दर्ज थे। वर्तमान में छिबरामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 531 की सूची में भी यही स्थिति दिख रही है। क्रमांक सात से 10 तक के नाम गायब हैं। इसके बाद क्रमांक 11 पर जो नाम रामनरेश पुत्र भीखम लाल दिखाया गया है, वह वर्ष 2003 की सूची में क्रमांक 44 पर दर्ज था। क्रमांक 45 के बाद शेष सूची सामान्य रूप से सही है।
विज्ञापन

बीएलओ भारती देवी ने बताया कि कई नाम ऑनलाइन शो न होने के कारण उनकी मैपिंग संभव नहीं हो पा रही है। इस समस्या की जानकारी सुपरवाइजर को दे दी गई है। वहीं बीडीओ उमाशंकर साहू का कहना है कि सूची अपलोड की जा चुकी है। जमीनी स्तर पर अब भी 37 नाम ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन में कुछ नाम नहीं दिखाई देते हैं, इसीलिए बीएलओ को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया है। कोई भी जायज नाम सूची से पृथक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed