{"_id":"6704399f04a0320235081b24","slug":"illegal-occupation-of-farmers-land-through-bullying-kannauj-news-c-214-1-knj1006-119596-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दबंगई से किसानों की भूमि पर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दबंगई से किसानों की भूमि पर किया अवैध कब्जा
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा तहसील के मौजा शाहनगर में कंपनी मालिक ने दबंगई के बल पर किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कठेरिया पदाधिकारियों व किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भाकियू क्रांति के जिलाध्यक्ष ने बताया कि तिर्वा तहसील के मौजा शाहनगर परगना की गाटा संख्या 870 की कुल आराजी करीब 70 एकड़ है, जिसमें पात्र व्यक्तियों के हक में पट्टे किए गए हैं। वहीं, केबीसीएल कंपनी ने कुछ रकबा खरीदा था। इस कंपनी में कोई विवाद नहीं किया। केबीसीएल कंपनी ने दूसरी कंपनी को उसी आराजी का बैनामा कर दिया। उसका मालिक दबंगई के बल पर अवैध रूप से किसानों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं तथा किसानों पर बैनामा करने को लेकर दबाव बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उच्च अफसरों से जांच कराए जाने की मांग की है।