{"_id":"5f32e2638ebc3e4ada16e6a4","slug":"ig-inspection-kannauj-news-knp576383748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड गाइड लाइन न मानें तो करें सख्त कार्रवाई- आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड गाइड लाइन न मानें तो करें सख्त कार्रवाई- आईजी
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में थाना, कोतवाली प्रभारियों की बैठक लेते आईजी मोहित अग्रवाल व अन्य अधिकारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आईजी कानपुर जोन मोहित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार रात पुलिस अधिकारियों के साथ क्त्रसइम कंट्रोल को लेकर समीक्षा बैठक की। शांति और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सभी पुलिस अफसरों से लेकर कर्मचारियों को एक योद्धा की तरह लड़ना है। जो गाइड लाइन न मानें उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
मंगलवार शाम सात बजे कानपुर जोन के आईजी मोहित कुमार अग्रवाल यहां जिले में पहुंचे। इसके बाद पुलिस कार्यालय में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार के साथ सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। आईजी ने कहा कि 15 अगस्त को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। थाना स्तर पर जनपद में अपराध के ग्राफ को लेकर चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि जो कि लंबित मामले हैं जो घटना अभी तक नहीं खुल पाई है उन्हें जल्द से जल्द वर्क आउट किया जाए।
इसके अलावा जो अपराधी जेल से छूटे हैं उन पर नजर बनाए रखी जाए। इसके अलावा चेकिंग व्यवस्था के साथ साथ पूर्ण प्रतिबंध का पालन किया जाए। पुलिस किसी प्रकार की कोताही न बरते। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाए। कोरोना वायरस के चलते जिले में किसी भी स्थान पर 15 अगस्त और अन्य त्योहारों पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए। तभी कोरोना संक्रमण से निपटना संभव है।