{"_id":"6849cd899c9d0f672b090994","slug":"if-medicines-are-given-along-with-the-purchase-of-fertilizers-then-action-will-be-taken-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132041-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उर्वरकों की खरीद पर दवाई साथ दी तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उर्वरकों की खरीद पर दवाई साथ दी तो कार्रवाई
विज्ञापन
तालग्राम। अब कोई भी उर्वरक विक्रेता किसान को उर्वरकों के साथ अन्य आइटम या दवाई देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। कैशमेमो देने के साथ पीओएस मशीन से बिक्री कर सकेंगे। किसान भी जरूरत से अधिक न खरीदें।
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार यादव ने बताया कि कोई भी उर्वरक विक्रेता किसान को यूरिया व डीएपी उर्वरकों के साथ अन्य पेस्टीसाइड जबरदस्ती देने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर शिकायत मिलती है तो उस विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि खरीफ की फसलों में किसान एसएसपी का प्रयोग अन्य उर्वरकों की तुलना में अधिक से अधिक करें, जिससे भूमि को अन्य तत्वों के साथ सल्फर भी मिल सके।
खरीफ की फसलों की बुआई में डीएपी की तुलना में एनपीके का प्रयोग अधिक करें, जिससे फसल को नाइट्रोजन, फाॅस्फोरस और पोटाश की उपलब्धता हो सके। सभी उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैशमैमो देने व पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस दुकान पर चस्पा होना चाहिए। किसान और बटाईदार अपने फसल के रकबा के हिसाब से उर्वरक खरीदें।