{"_id":"6484c0fd5ceaee207406f82b","slug":"husband-thrashed-married-woman-for-protesting-second-marriage-kannauj-news-c-12-1-279911-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूसरी शादी के विरोध पर पति ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूसरी शादी के विरोध पर पति ने विवाहिता को पीटा
Sat, 10 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के कांकरपुर गांव में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर युवक ने भाभी व ससुर के साथ मिलकर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी पूनम सिंह ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी सौरिख थाना क्षेत्र के कांकरपुर गांव निवासी श्रीनिवास के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर पति ने भाभी सरिता, ससुर वीरसिंह व दूसरी पत्नी अनीता देवी के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर पंचायत की, उसके बाद दोनों साथ रहने लगे। नौ जून को इन लोगों ने दोबारा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।