फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   HT line blasts panic in people

एचटी लाइन में धमाकों से लोगों में दहशत

Sat, 12 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 12 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
HT line blasts panic in people

छिबरामऊ से सौरिख के लिए गई 33 केवीए की एचटी लाइन

विज्ञापन
में आए दिन हो रहे धमाकों से गनी मार्केट के पीछे बनी नई बस्ती के बाशिंदों में दहशत व्याप्त है। लोगों की मांग पर विद्युत विभाग ने वहां के पोल तो डलवा दिए, पर अभी तक इन पोलों को लगाया नहीं गया है।

इससे समस्या जस की तस बनी हुई है और रोज हो रहे धमाकों से लोगों में भय है कि किसी दिन कोई घटना न घटित हो जाए। सौरिख के लिए एक दशक पहले 33केवीए की लाइन डाली गई थी। तब इस पर मात्र एमबीए ट्रांसफार्मर को लोड था। 10 साल बाद इस पुरानी जर्जर लाइन पर 13 एमबीए ट्रांसफार्मरों का लोड हो गया है।

इस कारण लोड पड़ते ही तार गरम होकर नीचे लटक जाते हैं और फिर अर्थिंग वायर से टकराते ही तेज आवाज के धमाके शुरू हो जाते हैं। नई बस्ती के इलाके में स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। मकान बनने से यह लाइन लोगों के घरों से गुजरी है। ऐसे में लोगों को हर वक्त खतरा महसूस होता रहता है।

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त यादव, यज्ञदत्त, धर्मेंद्र पाल, सुरजीत पाल, चंद्रजीत यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश शाक्य, आनंद कुमार, वीसी अवस्थी, शिवराम पाल, बालकराम शर्मा और अनिल यादव ने पिछले दिनों ज्ञापन सौंपकर पोल लगवाने की मांग की थी। इस पर विभाग ने इस्टीमेट बनवाकर पोल तो डलवा दिए, पर यह पोल अभी तक लगाए नहीं गए हैं।

विभाग की सुस्त कार्यशैली पर लोगों में रोष व्याप्त है। इस बाबत एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण 13 दिसंबर तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके कारण 220 केवीए स्टेशन से 33 केवीए सौरिख के लिए शटडाउन नहीं मिल पा रहा है। 14 या 15 दिसंबर को शटडाउन मिलते ही पोल लगवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed