फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hospitals with incomplete preparations begin

अधूरी तैयारियों के साथ अस्पताल शुरू

Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hospitals with incomplete preparations begin

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आधी-अधूरी ही सही, पर सौ

विज्ञापन
शैया अस्पताल की ओपीडी शुरू कर दी गई है। उपचार के लिए यहां मरीजों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। यहां तैनात किए गए ज्यादातर डाक्टरों ने अभी चार्ज भी नहीं लिया है।

ग्राम नगला दिलू में निर्माणाधीन सौ शैया अस्पताल की ओपीडी तीन दिन पहले 12 जनवरी को शुरू कर दी गई थी। हालांकि, अस्पताल का पूरा कार्य दिसंबर 15 में ही होना था, पर अभी भी वहां निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा शासन ने सीएमएस समेत कई चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती कर दी गई थी।

सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव समेत ईएमओ डॉ. शोभित भारद्वाज, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कटियार, ईएमओ डॉ. आरके गुप्ता, महिला चिकित्सक डॉ. सुचि वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सिंह, इनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र चौहान, दंत सहायक डॉ. राहुल यादव, फार्मेसिस्ट शैलेंद्र शाक्य, यादवेंद्र सिंह, स्वीपर रामसेवक, वार्ड ब्वाय मुन्नी देवी ने अपना चार्ज संभाल लिया है।

शासन स्तर से कई जिलों से 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की यहां तैनाती की गई है, पर अभी तक उन लोगों ने चार्ज नहीं लिया है। 12 जनवरी को शुरू की गई ओपीडी में पहले ही दिन सिर्फ दो मरीजों को परीक्षण कर दवा दी गई। अगले दिन 13 जनवरी को 28 मरीज पहुंचे। 14 जनवरी को मरीजों की संख्या लगभग 50 के करीब पहुंच गई।

उधर, अभी तक बिजली कनेक्शन अस्पताल में नहीं हो पाया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कनेक्शन के लिए अपने स्तर से पूरी कार्रवाई कर दी है। अफसरों का कहना है कि कनेक्शन होते ही कई तरह की जांचे शुरू हो जाएंगी, वहीं अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं आ पाई है, जबकि अल्ट्रासाउंड स्पेशलिस्ट की तैनाती कर दी गई है।

मशीन न लगे होने पर वह फिलहाल ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं। इतना ही नहीं अस्पताल पहुंचने पर वहां मोबाइलों में नेटवर्क की समस्या खड़ी हो जाती है। किसी भी कंपनी के नेटवर्क वहां नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed