फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hope for honorarium daughter bitten by commotion

मानदेय के लिए आशा बहुओं ने काटा हंगामा

Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hope for honorarium daughter bitten by commotion

मानदेय की मांग के लिए गुस्साईं आशा-बहुओं ने सीएमओ

विज्ञापन
कार्यालय पर सोमवार को जमकर हंगामा काटते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में एनड्राइड फोन का प्रशिक्षण लेने आईं दर्जनों आशा-बहुओं ने शाम के समय प्रशिक्षण से बाहर निकलीं। इसके बाद सभी ने मानदेय की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। यही नहीं आननफानन में एक मांगपत्र तैयार किया गया।

इसमें आशा बहू सुमन, राजेश्वरी, क्रांति, राम सिया, मीना वर्मा, कविता, विनीता, रीता, किरन, बबली, अर्चना, निर्मला, सोनी समेत तीन दर्जन से अधिक आशा- बहुओं ने मांगपत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद हंगामा करती हुईं आशा बहुएं सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।

इस दौरान सीएमओ कार्यालय के बाहर हंगामा कर रहीं आशा बहुओं को देखकर डिप्टी सीएमओ रमेश चंद्रा व अन्य अधिकारी बाहर निकल आए और आशा बहुओं को समझाने का प्रयास किया। आशा बहुओं ने उन्हें सीएचसी की कई कमियों को बताते हुए कहा कि प्रसव कराने वाली महिला का यदि बैंक में खाता नहीं होता है तो भुगतान नहीं दिया जाता है।

इसी तरह कई अन्य समस्याएं भी आशा बहू के सामने आती हैं, जिस कारण उन्हें मेहनत करने के बाद भी भुगतान नहीं दिया जाता है। कहा कि शासन से उन्हें मानदेय दिलाया जाए। वहीं आशा संगिनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आशा संगिनी कोई काम नहीं करतीं। केवल आशा बहुओं द्वारा तैयार की गई सूची को लेकर कागजी कोरम पूरा कर रही हैं।

बाद में उन्हें सीएमओ ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा। तब जाकर आशा बहुएं शांत हुईं। इस दौरान श्यामा पाल, सुमलेश, राजेश्वरी, श्यामा देवी, मीना कुमारी, मालती, जूली, सीमा, शबीना, रेखा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed