फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   14 year old girl raped in Kannauj, police engaged in investigation

Kannauj: 14 साल की बालिका से दुष्कर्म, घर से बाजार के लिए निकली थी, झाड़ियों में मिली मरणासन्न

Mon, 24 Oct 2022 04:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2022 04:02 PM IST
सार

गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
14 year old girl raped in Kannauj, police engaged in investigation
घटनास्थल पर छानबीन करते एएसपी अरविंद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में घर से मिट्टी की गुल्लक खरीदने के लिए निकली बालिका घर नहीं लौटी। पांच घंटे बाद बकरियां चरा रहे बच्चों ने सर्किट हाउस परिसर की झाड़ियों में बालिका को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

आनन फानन बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर 12 बजे मां से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कहकर बाजार गई थी।
विज्ञापन

शाम चार बजे न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस के अंदर झाड़ियों में बकरियां चरा रहे बच्चों ने खून से लथपथ बालिका को देखा, तो इसकी जानकारी चौकीदार सूबेदार सिंह को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया।

बालिका के सिर में ईट से प्रहार किया गया। घटनास्थल पर काफी खून पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर दो मिट्टी की गोलक और एक झोला और 50 रुपये भी पड़े मिले। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आ रही है।

वहीं, डॉग स्क्वायड, स्वाट, गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस, थाना तालग्राम समेत सर्विलांस टीम छानबीन में जुटीं हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

टूटी पड़ी दीवार से अंदर ले जाने की आशंका
लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस की आर्मी ग्राउंड के पास दीवार टूटी है। इससे आशंका है कि आरोपी किसी तरह से इसी टूटी दीवार से बालिका को लेकर गए होंगे। इसके बाद उसकी हत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed