{"_id":"641de93f9e47b27bbe057194","slug":"home-examinations-end-in-council-schools-evaluation-from-tomorrow-kannauj-news-c-12-1-141162-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परिषदीय स्कूलों में गृह परीक्षाएं समाप्त, मूल्यांकन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परिषदीय स्कूलों में गृह परीक्षाएं समाप्त, मूल्यांकन कल से
Fri, 24 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 1459 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक गृह परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। 26 से 30 मार्च तक मूल्यांकन होगा और परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। इस महीने के अंतिम दिन प्रगति रिपोर्ट का वितरण होगा। पहली अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का आगाज होगा।
प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट स्कूलों में 20 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 24 मार्च को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन कक्षा एक से पांच तक पहली पाली में कार्यानुभव-नैतिक शिक्षा की परीक्षा हुई। कक्षा छह में पहली पाली में विज्ञान, सात और कक्षा आठ में हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में तीनों कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन का पेपर हुआ। 26 मार्च से मूल्यांकन जरूर शुरू हो जाएगा, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मूल्यांकन को लेकर कोई भी परीक्षार्थी फेल नहीं किया जाएगा। बीएसए कौस्तुभ सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं हैं। अब कॉपियों का मूल्यांकन होगा। नया शैक्षिक सत्र समय से शुरू होगा। काफी विषयों की किताबें भी आ गईं हैं, उनका भी वितरण छात्र-छात्राओं को समय रहते कर दिया जाएगा।