फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Holly will be uninterrupted water supply

होली पर होगी निर्बाध जलापूर्ति

Thu, 05 Mar 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 05 Mar 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने होेली पर निर्बाध जलापूर्ति

विज्ञापन
उपलब्ध कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार से सभी नलकूपों पर आपरेटर तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा ओवरहेड टैंकों को समय से भर लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैठक हुई। अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट ने कहा कि होली के त्यौहार पर 6 मार्च को शहर में निरंतर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

इसके लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी 5 मार्च को लगा दी गई, ताकि जलापूर्ति में कोई दिक्कत न आए। व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। यदि नलकूप पर कोई कर्मचारी गायब मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जलकल लिपिक देवेंद्र कुमार अग्निहोत्री को निर्देश दिया कि शहर के सभी ओवरहेड टैंक समय से भर लिए जाएं। जिन मोहल्लों में पानी की किल्लत हो, वहां पानी के टैंकर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नलकूप चालकों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया।

जिम्मेदारी में लापरवाही न करने की हिदायत दी। इस मौके पर पालिकाकर्मी संजीव कुमार सैनी, उमेशचंद्र, वेदप्रकाश श्रीवास्तव सहित कई नलकूप आपरेटर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed