{"_id":"0d64b176761f444925693dbd68d704b2","slug":"holi-colors-made-wet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली: रंगों में सराबोर हो उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली: रंगों में सराबोर हो उड़ाया गुलाल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीण व शहरी इलाकों में होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। सुबह हुरिहारों की टोलियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया। इस दौरान मोहल्लों में डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। उधर एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी सहित अन्य कोतवाली व थानों का फोर्स बराबर गश्त करता दिखा। पुलिस की सर्तकता के चलते हुड़दंगी बवाल नहीं काट पाए।
होली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। रात्रि को होलिका में पूजा-अर्चन के बाद दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी। एसपी के निर्देश पर सभी चौकी व थाना, कोतवाली प्रभारी होलिका दहन वाले स्थानों पर बराबर निगाहें लगाए रहे। ताकि कोई भी घटना न घटने पाए।
सुबह नौ बजे के बाद शुरु हुआ रंग दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान जगह-जगह हुरिहारों की टोलियां एक दूसरे को शराबोर करती नजर आई। महिलाओं ने भी टोलियां बनाकर एक दूसरे के बीच जमकर रंग खेला। शाम को छह बजे के बाद मिलाबेटी का दौर चला। यह दौर देर रात्रि तक तक जारी रहा। लोगों ने बड़े-बुजर्गो के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। हलांकि एसपी के कड़े रुख को देखते हुए शराब ठेकों पर इस बार पर नशेड़ी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
होली पर गले मिलकर दी शुभकामनाएं
मलिकपुर/समधन। क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से दुपहर तक लोगों ने रंग खेला, जबकि शाम के वक्त घरों पर जाकर होली मिले। एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। गुझिया व अन्य पकवान खाए। निजामपुर में सपा विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इसमें सैकड़ों लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार जसपुरापुर सरैंया, वैसापुर पट्टी, फगुहा समेत क्षेत्र के समस्त गांवों में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। कई जगह फाग की मस्ती में लोग गाए और झूमे। होली में आखर डालकर लोगों ने सुख, शांति, शक्ति व समृद्धि की कामना की।