फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hindoo jaagaran manch ne phoonka deepika paadukon ka putala, jeenayoo maamale ko lekar biphare

हिंदू जागरण मंच ने फूंका दीपिका पादुकोण का पुतला, जेएनयू मामले को लेकर बिफरे

Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
hindoo jaagaran manch ne phoonka deepika paadukon ka putala, jeenayoo maamale ko lekar biphare
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद कॉलेज कैंपस पहुंचीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। पदाधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर अभिनेत्री का पुतला फूंककर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी के नेतृत्व में मंच कार्यकर्ता दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहन मार्केट के सामने पहुंचे। यहां उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। आशू तिवारी ने कहा कि देश विरोधी लोगों के साथ फोटो खिंचवाने वाली अभिनेत्री को वैन कर दिया जाए। जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि सेंसर बोर्ड से फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अक्षय पाठक, संतोष पांडेय, निखिल मिश्रा, कुबेर दुबे, सागर गुप्ता, अभिषेक दुबे, अंकित शर्मा, अतुल वर्मा, विजय राजावत, राजा शुक्ला, अभिषेक पाठक, नीलू अग्निहोत्री, टिंकू वाल्मीकि व पंकज तोमर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed