{"_id":"59baa8741dc97ba52496cef3d29b5253","slug":"heart-disease-a-little-wait-for-better-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय रोग : बेहतर उपचार को थोड़ा इंजतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय रोग : बेहतर उपचार को थोड़ा इंजतार
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को अब जून माह से बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में करीब 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 37 करोड़ की लागत से चार मंजिला अस्पताल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। राजकीय निर्माण निगम इस अस्पताल का निर्माण करा रही है। जून 2015 में अस्पताल का भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।
प्रदेश शासन ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए 27 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया है। इस बजट से अब तक 25 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। हृदय रोग संस्थान अति आधुनिक व वातानुकूलित बनाया जा रहा है। जून माह से ओपीडी व मरीजों की भर्ती का काम शुरू हो जाएगा।
राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने बताया कि अस्पताल का बेसमेंट 4290 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है। इसमें मेडिकल स्टोर, लांड्री, सेंट्रल एंड पैकिंग ऐरिया, वाशिंग एंड क्लीनिंग एरिया, इलेक्ट्रिक रुम, रिकार्ड रूम, किचन, डे केयर वार्ड बनाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर का क्षेत्रफल 5911 वर्गमीटर है। इसमें इमरजेंसी, मेडिकल कार्डियोलाजी व इमरजेंसी,सर्जिकल कार्डियोलाजी के अलावा दो आपरेशन थियेटर रुम, ओपीडी, हाल, रेडियोलाजी व सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों की स्थापना के लिए बड़े हाल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी हाल अत्यआधुनिक व वातानुकूलित हैं। प्रथम तल का क्षेत्रफल 5965 वर्ग मीटर है। इसमें आईसीयू, सर्जिकल कार्डियोलाजी, आईसीयू द्वितीय, मेडिकल कार्डियोलाजी, ओटी, फैकल्टी आफिस व लेबोरेटरी का निर्माण चल रहा है। द्वितीय तल का क्षेत्रफल 3718 वर्ग मीटर है।
इसमें जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड व प्रशासनिक भवन के निर्माण का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की चारों मंजिलों में भवन निर्माण का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सभी जगह चिनाई, प्लास्टर, पुताई व पीसीसी, सैनीटेशन का काम चल रहा है। साथ ही विद्युत फिटिंग व एसी फिटिंग का काम भी जारी है।