{"_id":"66d8d0b57a2c01a1e70778f4","slug":"hearing-on-custody-remand-of-aunt-and-neelu-yadav-will-be-held-today-kannauj-news-c-214-1-knj1006-118133-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुआ और नीलू यादव की कस्टडी रिमांड पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुआ और नीलू यादव की कस्टडी रिमांड पर आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव और पीड़िता की बुआ को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इसके लिए बुधवार को पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आज इस संबंध में कोर्ट सुनवाई करेगा, जिसमें दोनों आरोपियों की पेशी जिला कारागार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव को बचाने के लिए उसके छोटे भाई नीलू यादव ने पीड़िता की बुआ को 10 लाख रुपये का लालच दिया था और किशोरी का मेडिकल परीक्षण न कराने, कोर्ट में बयान न देने के एवज में चार लाख रुपये बुआ के एक परिचित के खाते में हस्तांतरित भी किए थे। इसी आधार पर पुलिस ने नीलू को भी सह आरोपी बनाया है। नीलू ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। बुधवार को इस मामले के विवेचक सदर कोतवाल कपिल दुबे ने पॉक्सो कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्टडी रिमांड पर कोर्ट सुनवाई करेगा और दोनों आरोपियों की जिला जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी होगी। न्यायालय का आदेश मिलते ही दोनों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी और रुपयों के लेन देन के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इसके बाद मुकदमे का ट्रायल शुरू होगा और पुलिस फास्ट ट्रैक की तरह पैरवी करेगी।