फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,vaccination,kannauj news,corona

आशंकाओं, सर्दी से 493 नहीं पहुंचे वैक्सीन लगवाने

Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
health,kannauj,vaccination,kannauj news,corona
जिला अस्पताल की महिला विंग में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में पैरामेडिकल स्टा? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आशंकाओं और सर्दी से शुक्रवार को 493 लोग बूथों पर नहीं पहुंचे। कोरोना वैक्सीन 1300 पैरामेडिकल कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संगिनी को लगनी थी। चार अस्पतालों के 13 बूथों पर 807 ने ही वैक्सीन की डोज ली। वहीं सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संगिनी को वैक्सीन लगनी थी। यह कम संख्या में पहुंचीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल के दो, सीएचसी तिर्वा के तीन, सीएचसी छिबरामऊ के तीन, मेडिकल कालेज के पांच बूथों पर 13 सौ पैरामेडिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संगिनी को कोरोना वैक्सीन लगवानी थी। सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन शुरू हुआ। अधिकारी निर्धारित समय पर अस्पतालों में पहुंच गए। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु की अगुवाई में कोरोना वैक्सीन लगाने का दौर चला। यहां सीएमओ कार्यालय से जुड़े पैरामेडिकल स्टाफ के नाम थे। इन्होंने जिला अस्पताल के महिला विंग में वैक्सीन लगवाई। यहां 134 को वैक्सीन लगी। अन्य बूथों पर भी यही हाल रहा। आशंकाओं और सर्दी से सभी वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप ने कोरोना वैक्सीन लगाने की हकीकत जांची। इस दौरान डीएम ने सीएमएस व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

वैक्सीन लगने से पहले जिला अस्पताल कर्मी की हालत बिगड़ी
अस्पताल कर्मी मनोज कुमार वैक्सीन लगवाने वार्ड में पहुंचे। अचानक इनकी हालत बिगड़ गई। जांच की गई तो ब्लड प्रेशर ज्यादा मिला। इससे उपचार दिया गया। इन्होंने अभी वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया। जानकारी पर सीएमएस शक्ति बसु इनके पास पहुंचे। उन्होंने समझाया। बाद में कर्मचारी को आवास पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 ने लगवाई वैक्सीन
छिबरामऊ। छिबरामऊ में 300 में से 170 ने वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को दूसरे चरण में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोेरोना वैक्सीन लगनी थी। 130 ने वैक्सीन नहीं लगवाई। जिला मुख्यालय से भेजी गई सूची के अनुसार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन की सूचना दी गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा के नेतृत्व में तीन बूथों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. हसीब खां की देखरेख में एएनएम प्रतिभा, सविलेश, मोहिनी, ऊषा, श्वेता, राजकुमारी, नीलम आदि ने टीकाकरण किया। पहला टीका कुंवरपुर बनवारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता ने लगवाया। डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अगला चरण 28 व 29 जनवरी को होगा।

तिर्वा में 800 में 506 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
तिर्वा। तिर्वा में 294 लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। यहां 800 में से 506 ही कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वैक्सीनेशन के लिए मेडिकल कालेज और सीएचसी को केंद्र बनाया गया था। मेडिकल कालेज में 500 कर्मियों को टीका लगना था। यहां 356 कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया। सीएचसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 300 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगवानी थी। यहां 150 कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की सूची में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक रही। डीएम राकेश कुमार, एसपी प्रशांत वर्मा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार से जानकारी ली। सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह, सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed