{"_id":"5fe8c52f8ebc3e3c4f42ec6b","slug":"health-kannauj-news-knp6025010102","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 19-घर में रोते बिलखते परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो 19-घर में रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। ठंड का मौसम होने के बाद भी डेंगू का मामला सामने आया है। मानीमऊ क्षेत्र के गांव मोचीपुर निवासी एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव मोचीपुर निवासी श्रेअनुज कटियार उर्फ संगम (24) पुत्र अवधेश कुमार कटियार को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। आसपास के चिकित्सकों से वह दवा लेता रहा। 24 दिसंबर को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात कही।
इलाज के दौरान रविवार को श्रेअनुज कटियार ने दम तोड़ दिया। भाई शिवम कटियार ने बताया कि घर के पास सरकारी तालाब की सफाई नहीं हुई है। तालाब में गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव की सफाई और तालाबों को साफ करने की मांग की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सर्दी में डेंगू का मच्छर मर जाता है। युवक करीब 15 दिन पहले डेंगू का शिकार हुआ होगा, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।