{"_id":"62b0be6e91908b62f90a0add","slug":"health-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7034181199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के चिकित्सक समेत आठ को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के चिकित्सक समेत आठ को कोरोना
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इससे इतर मलेरिया भी फैलना शुरू हो गया है। सोमवार को मलेरिया के दो मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सोमवार को आठ नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, उमर्दा ब्लॉक में तीन, सदर ब्लॉक में दो और सौरिख और जलालाबाद ब्लॉक में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक जनवरी से अब तक जिले में कुल 1796 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 11 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी में भी रोजाना 50-60 मरीजों की मलेरिया की जांच की जा रही है। सोमवार को 52 मरीजों की जांच में दो में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में पहले भी मलेरिया के तीन मरीज मिल चुके हैं।