फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,kannauj news

आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटरों में लगेंगे औषधीय पौधे

Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
health,kannauj,kannauj news
तालग्राम। आयुर्वेदिक इलाज कोरोना में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में बनाएं जा रहे आयुर्वेदिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर औषधीय पौधों की वाटिका बनाई जाएगी। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों मेें पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयुष विभाग हर्बल वाटिका की तैयारी में जुट गया है। वाटिका में अलग-अलग किस्म के 20 औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। लोगों को इन औषधियों की उपयोगिता भी बताई जाएगी। जिले में 18 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। कोरोना काल में आयुर्वेदिक औषधि संजीवनी के समान साबित हो रहे हैं। इसी कारण लोगों में आयुर्वेदिक दवाओं के प्रति जागरुकता बढ़ती जा रही है। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों मेें पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए। इन्हें ही हर्बल वाटिका के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें मढ़पुरा, चिआसर, कन्नौज नगर, जलालपुर पनवारा, रामाश्राम समेत पांच अस्पतालों इसके लिए चयनित हैं। इनमें हर प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। इन सेंटरों के संचालन को फार्मासिस्ट और चिकित्सक की तैनाती की गई है। हर्बल वाटिका में नीम, अश्वगंधा, आंवला, गिलोय, ऐलोवेरा, गुच्छ, तुलसी समेत 20 प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक जिला नोडल चिकित्साधिकारी कीरतपुर डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में औषधीय पौधे संजीवनी साबित हुए हैं। उच्चाधिकारियों से हर्बल वाटिका बनाने की अनुमति मिल गई है। पांच हेल्थ वलेनेस सेंटरों पर इस का काम भी शुरू कर दिया गया है। लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed