{"_id":"61bb9276917f1949d147a14f","slug":"health-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6699611177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों ने नहीं दिया जवाब, मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों ने नहीं दिया जवाब, मांगा समय
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिस के जवाब में तीन निजी अस्पतालों और एक दवाखाना संचालक ने दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांगा है। वहीं एक निजी अस्पताल की ओर से जवाब नहीं आने पर उसे दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को चार निजी अस्पतालों में जांच की थी। इसमें से तीन अस्पताल रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए थे। यहां पर एमबीबीएस डॉक्टर भी नहीं मिले थे। वहीं एक दवाखाने के जांच के दौरान डॉक्टर अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया था।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जेजे राम ने गुरुवार को बताया कि स्वाति अस्पताल की तरफ से 21 दिसंबर तक समय मांगा गया है। उन्होंने डॉक्टरों का पैनल अभी बाहर होने का हवाला दिया गया है। 21 तक वे डॉक्टर के पैनल को लेकर जवाब देने आएंगे।
विज्ञापन
बीएसएआर और कृष्णा अस्पताल की तरफ से दो दिन का समय मांगा गया है। दो दिन बाद अस्पताल के डॉक्टरों का पैनल लेकर उपस्थित होने का समय मांगा गया है। वहीं अहेर के चांदसी दवाखाना के डॉक्टर ने कहा कि उनकी डिग्री पश्चिमी बंगाल की है। वहां पर उनकी डिग्री मान्य है। उन्होंने भी डिग्री दिखाने के लिए दो दिन का समय मांगा है। प्रीती अस्पताल से कोई जवाब देने नहीं पहुंचा। इनको शुक्रवार को दोबारा नोटिस दिया जाएगा।