{"_id":"63695ae69085a04bc85509e5","slug":"health-dengu-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp72712563","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के नए मिले तीन मरीज, नोडल अफसर ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के नए मिले तीन मरीज, नोडल अफसर ने लिया जायजा
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एलाइजा जांच में तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 30 हो गई है। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने फर्रुखाबाद के एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को कन्नौज का नोडल अफसर नामित किया है।
सोमवार को नोडल अफसर डॉ. रंजन गौतम ने शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पर औषधि भंडार गृह में कई दवाएं नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। खत्म हुई दवाओं की सूची तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए।
इसके बाद नोडल अफसर ने ऑक्सीजन प्लांट, पैथालॉजी और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डेंगू मरीजों से मिल रहे उपचार की जानकारी की। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. शक्ति बसु से कहा कि बुखार से पीड़ित पहुंचने वाले सभी मरीजों की डेंगू जांच कराई जाए।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र आर्या से कहा कि पॉजिटिव डेंगू मरीज के परिवार और आसपास रहने वाले लोगों की तत्काल जांच कराई जाए।