फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Headmaster-in-charge dies in bike collision

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Headmaster-in-charge dies in bike collision
कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से बेसिक शिक्षा विभाग में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका 10 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार प्रतापगढ़ निवासी तीन लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। बाइक सवार शिक्षक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सहतेपुर्वा गांव निवासी मनोज कुमार (45) आठ साल से शहर के निकट मानपुर रोड स्थित बुलाकीपुर्वा में रहते थे। वह विकास खंड जलालाबाद के फिरोजपुर तारन स्थित प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे। बेटे रौनक (10) के साथ सुबह सात बजे सब्जी लेकर मंडी से लौट रहे थे। मानपुर के निकट हाईवे की सर्विस रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सड़क पर गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे रौनक के शरीर में भी गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन कानपुर ले गए। वहीं, दूसरी बाइक पर प्रतापगढ़ जिले के थाना सांगीपुर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मेवालाल (55), सूरज (25) व आदर्श (24) दिल्ली से गांव लौट रहे थे। वह भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना की सूचना से पत्नी किरन, 15 साल के पुत्र प्रतीक व आठ साल की पुत्री नैना व अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं, गांव में मातम पसरा है। स्कूल के बच्चे और शिक्षक साथी भी गमगीन हैं। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed