फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Head on collision between car and bike, young man dies

Kannauj News: कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Head on collision between car and bike, young man dies
हसेरन। सौरिख क्षेत्र के खरगपुर के निकट सोमवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़कर वापस आ रहा था। हादसे की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



हसेरन के ग्राम देह का पुरवा निवासी कृष्णौतार बाथम की बेटियां गर्मियों की छुट्टी में मायके आई थी। उनका बेटा मगन कुमार (18) अपनी बहन मनसा देवी को उसकी ससुराल नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव देवपुरापुर छोड़ने गया था। सोमवार सुबह को वह बाइक से गांव लौट रहा था। सौरिख क्षेत्र के खरगपुर गांव के पास हसेरन की ओर से आ रही कार ने मगन की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मगन बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी हसेरन भिजवाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे। सौरिख थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

सड़क पर न फैली होती मक्का तो बच जाती जान

मगन कुमार के पिता कृष्णौतार ने बताया कि इन दिनों इलाके के संपर्क मार्गों पर किसान मक्का व मूंगफली सूखने के लिए फैला देते हैं। सड़क के किनारे फैली मक्का के कारण ही मगन बीच सड़क पर था, जिस कारण उसकी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। अगर मक्का सड़क पर न पड़ी होती तो शायद मगन की जान नहीं जाती। कृष्णौतार के अलावा अन्य परिजनों ने सड़कों पर मक्का व मूंगफली सुखाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अन्य को अपनी जान से हाथ न धोना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed