फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Havoc caused by strong winds and rain; paddy crop submerged.

Kannauj News: तेज आंधी-बारिश का कहर, धान की फसल जलमग्न

Sat, 26 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Havoc caused by strong winds and rain; paddy crop submerged.
इंदरगढ़। तेज हवा और मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश से खेतों में पानी भर गया और धान की फसलें जलमग्न हो गईं। हवा के तेज झोंकों से कई खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई। अनंतपुर गांव निवासी राजू उर्फ राजेश कुमार ने बताया कि उनकी चार बीघा धान की फसल आंधी-बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई। अब तक फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन एक रात की बारिश ने सब खत्म कर दिया। गांव के ही सरवन राजपूत की दो बीघा, श्रीकृष्ण गुदारा निवासी किसान की तीन बीघा धान की फसल पानी में डूब गई। शिवराम सिंह की आठ बीघा और मोहनलाल की तीन बीघा धान की फसल भी जलमग्न होने से भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व और कृषि विभाग की टीमों को भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए। किसानों को अब सरकार से ही आखिरी उम्मीद है।
विज्ञापन


48 घंटे की बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त
तिर्वा। लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश ने बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया है। कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। बारिश के कारण जगह-जगह तारों में फॉल्ट और लाइन ट्रिपिंग की समस्या रही। घरों में सबमर्सिबल और टंकियां नहीं चलने से लोग हैंडपंपों से पानी जुटाते रहे। मंडी बाजार निवासी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकारियों को कई बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि 33 हजार की लाइन में फॉल्ट हो गया था, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति जल्द सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो:38: नगर के मुख्य मार्ग पर भरा बरसात का पानी। संवाद
फोटो:39: दुकानें बंद होने से बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
फोटो:40: मोहल्ला दीक्षितान में पेड़ गिरने से बंद हुआ रास्ता। संवाद

बुजुर्ग बोले, जिदंगी में पहला बार देखी 48 घंटे की बरसात
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी प्रेमशंकर दुबे तथा मोहल्ला बस्तीराम निवासी डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने 60-70 दशक की उम्र में पहली बार लगातार इतने लंबे समय की बारिश देखी है। शुक्रवार को तड़के तीन बजे से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों के पांव जहां के तहां थम गए। मोहल्ला कस्सावान, कटरा, कोलियान, ग्रेसीगंज, रामनगर, गनेश चौधरी, बस्तीराम, आवास विकास कालोनी, सुभाष नगर, प्रोफेसर कालोनी, इंदिरा आवास कालोनी, कांशीराम कालोनी, तहसील परिसर, बिजली घर, ब्लॉक मुख्यालय में घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:41: मलबे में तब्दील हुआ मकान। संवाद

बारिश से भरभराकर गिरा मकान
छिबरामऊ। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ला सराफान निवासी राकेशचंद्र मिश्रा का मकान भरभराकर गिर गया। मकान में किसी के न होने से हादसा टल गया। पीड़ित ने प्रशासन से सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

फोटो:42: बारिश में ढहा कच्चा मकान। संवाद
कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबी गृहस्थी
चपुन्ना। कस्बे निवासी शकुंतला देवी का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग घर के बाहर थे। क्षेत्रीय लेखपाल अनीस खां ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा।

फोटो:43: माधौनगर में गिरा कच्चा मकान। संवाद
मकान गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान
प्रेमपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम माधौनगर निवासी अंजू देवी का जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे में घर में रखा हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया

बारिश में गिरी दीवार, युवक घायल
सौरिख। ग्राम बहादुरपुर निवासी किशनपाल सिंह (40) शनिवार को घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हुई दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। पैर में चोट लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

फोटो:45: तारों की मरम्मत करता कर्मी। संवाद
33केवी लाइन में ब्रेकडाउन, 400 गांवों की बत्ती गुल
सौरिख। लगातार बारिश और तेज आंधी के चलते 33केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र के 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन से जुड़े दस फीडरों की आपूर्ति बाधित होने से कस्बे में 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली संकट बना हुआ है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। मोटर न चलने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। आंधी के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो इस संबंध में एसडीओ रामसिंह ने बताया कि 33केवी लाइन में ब्रेकडाउन हुआ है। कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं।

फोटो:46: ठठिया चौराहे पर जलभराव। संवाद
फोटो :47: कोतवाली परिसर में जलभराव। संवाद

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
तिर्वा। लगातार बारिश से कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कई जगह जलभराव से लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हुई। गलियों में पानी भरने से आवागमन ठप रहा। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बाजार और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। जलभराव और कीचड़ से होकर लोग जरूरी काम निपटाते दिखे। खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed