{"_id":"6769b059686fad42800aed44","slug":"hasnain-and-aman-of-kannauj-will-play-at-national-level-in-odisha-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-123057-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा में खेलेंगे कन्नौज के हसनैन व अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा में खेलेंगे कन्नौज के हसनैन व अमन
विज्ञापन
कन्नौज। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक प्रतियोगिता में कन्नौज के हसनैन रजा व अमन चयनित
किए गए है। छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दोनों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अब दोनों ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
तिर्वा तहसील के गांव सतौरा के हसनेर रजा व सदर तहसील के गांव सुल्तानपुर निवासी अमन युवा फिजिकल एकेडमी नेरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। दोनों ने छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय में 18 व 19 नवंबर को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता भाग लिया था। हसनैन रजा ने दो सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। अमन ने चार सौ मीटर दौड़ व पोल वाल्ट में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 26 से 30 दिसंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हसनैन व अमन प्रतिभाग करेगें। काेच शिवम ठाकुर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी प्रतिभा निखारने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।