फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hardoi-Kannauj road will remain closed from today, route diversion implemented

Kannauj News: आज से हरदोई-कन्नौज रोड रहेगा बंद, रूट डायवर्जन लागू

Mon, 27 Apr 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi-Kannauj road will remain closed from today, route diversion implemented
कन्नौज। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान मंगलवार की शाम से हरदोई-कन्नौज रोड पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन सिर्फ रैली में जाने वाले वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की 29 अप्रैल को हरदोई जिले के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कन्नौज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विस्तृत रूट चार्ट और डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 28 अप्रैल यानी मंगलवार की शाम को छह बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इसमें कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों ट्रक,डंपर, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट सहित अन्य भारी वाहनों को हरदोई नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि यातायात में किसी भी यात्री व वाहन चालक को परेशानी हो तो वह यातायात कमांड सेंटर 7839865383, प्रभारी निरीक्षक यातायात 6392048536 से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे जाएंगे वीआईपी व वीवीआईपी वाहन
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी व वीवीआईपी लोगों को पास जारी किए गए हैं। ये लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी 294 पर उतर कर गंगा एक्सप्रेसवे पर रैली स्थल तक जाएंगे। जिले से 500 बसों को हरदोई-कन्नौज रूट से भेजा जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed