फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Happy faces after finding lost mobile

Kannauj News: खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे

Sat, 06 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Happy faces after finding lost mobile
कन्नौज। अपने खोए मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 121 लोगों के चेहरों पर शनिवार को उस वक्त अचानक मुस्कान लौट आई, जब पुलिस ने उन्हें बुलाकर उनके मोबाइल सौंपे। पुलिस और सर्विलांस टीम ने कड़े प्रयास कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 121 स्मार्टफोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम काफी समय से जिले में दर्ज हुए मोबाइल गुमशुदगी के मामलों पर काम कर रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी मदद से टीम ने एक-एक कर कुल 121 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए। इन सभी मोबाइल स्वामियों को पुलिस लाइन बुलाया गया। वहां पर एसपी ने बाकायदा लिखापढ़ी के बाद उनके कीमती मोबाइल उनके हवाले किए।
विज्ञापन

एक छात्र ने बताया कि उसका फोन पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी था और वह नया मोबाइल खरीदने में असमर्थ था। लोगों का कहना था कि गुम होने के बाद उन्होंने दोबारा मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से आज उनका फोन सुरक्षित वापस मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मोबाइल आज के समय में सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि लोगों की कमाई, पढ़ाई और जरूरी डेटा का मुख्य जरिया है। उन्होंने सफलता हासिल करने वाली पुलिस और सर्विलांस टीम के कार्यों की सराहना की और उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed