फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hangaame ke beech jama hue 40 parche, kaee ummeedavaaron ke chheen lie gae naamaankan patr

हंगामे के बीच जमा हुए 40 पर्चे, कई उम्मीदवारों के छीन लिए गए नामांकन पत्र

Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hangaame ke beech jama hue 40 parche, kaee ummeedavaaron ke chheen lie gae naamaankan patr
उम्मीदवार के झोले से पर्चा छीनता युवक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सहकारी क्रय-विक्रय समिति की प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति और उपसभापति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार को हुई। नामांकन के दौरान हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने उम्मीदवारों से हाथापाई कर नामांकन पत्र छीन लिए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस बल ने लाठियां पटककर हंगामा कर रहे लोगों को समिति से बाहर निकाल कर गेट बंद कराया। अब 15 को सदस्य और 16 नवंबर को सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन

सहकारी क्रय-विक्रय समिति कन्नौज, गुरसहायगंज व छिबरामऊ प्रबंध कमेटी के सदस्य, सभापति व उपसभापति के पदों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को छिबरामऊ और कन्नौज सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह 10 बजे से उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग समिति परिसर के अंदर घुस गए। यहां नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवारों से हाथापाई करते हुए नामांकन पत्र छीन लिए। इससे हंगामा शुरू हो गया। निरीक्षक जितेंद्र कुमार और सरायमीरा चौकी प्रभारी ओमबाबू तिवारी ने पुलिस बल के साथ लाठियां पटककर हंगामा कर रहे लोगों को बाहर तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक सहकारी क्रय-विक्रय समिति गुरसहायगंज और कन्नौज प्रबंध कमेटी सदस्य के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छिबरामऊ सहकारी क्रय-विक्रय समिति में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15 नवंबर को सदस्य व 16 नवंबर को सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा। इसी दिन आठ सहकारी संघ व दो सहकारी समितियों के रिक्त पदों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन दिया है। इसमें कहा कि उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया गया। इनके पर्चे छीन लिए गए। जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed