{"_id":"5ef248c98ebc3e42af3d3760","slug":"hadase-me-praprti-deelar-ki-maot-kannauj-news-knp5672146101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में प्रापटी डीलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में प्रापटी डीलर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शकरहनी गांव के सामने मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ जा रहे प्रापर्टी डीलर की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे मेें प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई और चालक व एक महिला घायल हो गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
लखनऊ के गोमती नगर विनय खंड 5/104 निवासी अमरेश सिंह (42) पुत्र राजमणि सिंह लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके पिता पुलिस क्षेत्राधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार रात लगभग 11 बजे अमरेश सिंह कार में प्रेमकुंज दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। उनके साथ में महाराणा प्रताप मार्ग लखनऊ निवासी शिवंागी शर्मा (28) पुत्री वीरेंद्र शर्मा भी थीं। कार बृजेश कुमार यादव निवासी ट्रांसपोर्ट नगर मुंशी पुलिया लखनऊ चला रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी गांव के सामने कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया।
हादसे में अमरेश सिंह की मौत हो गई और शिवांगी व बृजेश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, यूपीडा, ईगल गस्ती ने कार से निकालकर घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा पहुंचाया, वहां से दोनों को सहारा अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। दरोगा रामशंकर भारती ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएम राकेश मिश्रा ने भी मेडिकल पहुंच कर हादसे की जानकारी की।